चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया सरगुजा का नाम..100 व 200 मीटर में गोल्ड, रिले में सिल्वर; बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट, SGFI में करेंगे NVS का प्रतिनिधित्व

चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया सरगुजा का नाम..100 व 200 मीटर में गोल्ड, रिले में सिल्वर; बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट, SGFI में करेंगे NVS का प्रतिनिधित्व

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

 जवाहर नवोदय विद्यालय अंबिकापुर के छात्र चंद्रशेखर प्रधान ने गुजरात के डांग जिले में आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सरगुजा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। चंद्रशेखर ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, जबकि 400 मीटर रिले में रजत पदक अपने नाम किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चंद्रशेखर को देशभर के लगभग 700 जवाहर नवोदय विद्यालयों के खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ एथलीट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनका चयन SGFI  के लिए हुआ है, जहां वे नवोदय विद्यालय समिति  का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चंद्रशेखर की उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य राजू दुबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चंद्रशेखर ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से विद्यालय के साथ-साथ पूरे सरगुजा को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और उचित मार्गदर्शन से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सालोमी इक्का एवं अजय पांडेय ने कहा कि चंद्रशेखर की यह सफलता उसके नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। तीन पदकों के साथ सर्वश्रेष्ठ एथलीट का सम्मान मिलना उसके कठिन परिश्रम को दर्शाता है। SGFI के लिए उसका चयन विद्यालय और सरगुजा के लिए गौरव की बात है।

चंद्रशेखर की सफलता में जवाहर नवोदय विद्यालय अंबिकापुर के समस्त शिक्षकों का भी सराहनीय योगदान रहा। शिक्षकों ने उसे निरंतर प्रोत्साहित किया और खेल के साथ शिक्षा में भी संतुलन बनाए रखने के लिए सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया।चंद्रशेखर की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने उसे बधाई देते हुए SGFI प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। चंद्रशेखर की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि सरगुजा की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सामर्थ्य रखती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)