दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में नागरिक समिति के सदस्यों ने उपेक्षा का लगाया आरोप.. बैठक कर आपसी सामंजस्य से आयोजन को भव्य बनाने लिया संकल्प

दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में नागरिक समिति के सदस्यों ने उपेक्षा का लगाया आरोप.. बैठक कर आपसी सामंजस्य से आयोजन को भव्य बनाने लिया संकल्प

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।

आगामी दशहरा पर्व पर सार्वजनिक रावण दहन आयोजन के संदर्भ में नागरिक सेवा समिति की आवश्यक बैठक समिति के वरिष्ठ सदस्य  अजय अग्रवाल के निवास पर आहूत की गई। उपस्थित सदस्यों ने रावण दहन कार्यक्रम की संपूर्ण रूप रेखा पर विस्तार से चर्चा किया। बैठक में यह बात सदस्यों द्वारा उठाई गई की लगातार कई   वर्षों से नागरिक सेवा समिति, सरगुजा सेवा समिति, एवं जिला प्रशासन तीनों के बराबर भागीदारी के साथ नगर के इस प्रमुख आयोजन को संपन्न किया जाता रहा है। किंतु कुछ वर्षों से नागरिक सेवा समिति के सदस्य अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, अतएव आपसी सामंजस्य के साथ इस आयोजन को भव्यता से संपन्न किया जावे। किसी प्रकार की गलतफहमी एवं मनभेद ना हो इस बाबत नागरिक  सेवा समिति की ओर से एक पत्र भी सरगुजा सेवा समिति के अध्यक्ष को प्रेषित किया गया है। ताकि सभी लोग मिलजुल कर पूरे उत्साह के साथ शहर के इस प्रमुख आयोजन को पूर्णता प्राप्त करते हुए अविस्मरणीय बनावे।बैठक में सर्वश्री अजय अग्रवाल, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जेपी श्रीवास्तव, शफी अहमद, द्वितेंद्र मिश्रा, राजीव अग्रवाल ,नुरुल अमीन सिद्दीकी, अनूप मेहता, नीरज पांडे, राधे कृष्ण गोयल, जीवन यादव, चंद्र प्रकाश सिंह ,अभिषेक शुक्ला, संदीप जयसवाल, ऋषभ गर्ग, सुनील गोयल ,विवेक अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता, आशीष जायसवाल ,अंकित जायसवाल, दिनेश शर्मा, विकास शर्मा, दीपक कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)