जहरीली शराब सेवन से 11 की मौत. 50 से अधिक अस्पताल में जीवन के लिए कर रहे संघर्ष

जहरीली शराब सेवन से 11 की मौत. 50 से अधिक अस्पताल में जीवन के लिए कर रहे संघर्ष

khabrigullak.com
By -
0

 

सागर।खबरी गुल्लक 

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। प्रारंभिक जांच में संदिग्ध शराब की आपूर्ति उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से होने की बात सामने आई है, जिसके बाद सीमावर्ती इलाकों में सप्लाई नेटवर्क की कड़ी जांच शुरू कर दी गई है। सागर जिले की बंडा तहसील के दो गांव में  शनिवार रात अवैध शराब का सेवन किया गया, रविवार को बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ी। उल्टी, सिरदर्द और अन्य गंभीर शिकायतें होने पर मेथिल अल्कोहल जहर की आशंका व्यक्त की गई है। आधिकारिक तौर पर 11 मौतें की पुष्टि की गई , जबकि 50 से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

 प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि ललितपुर यूपी में एक गिरोह इस तरह की जहरीली शराब की आपूर्ति करता है; सीमावर्ती क्षेत्रों में नेटवर्क खंगाला जा रहा है। प्रशासन ने क्षेत्र की सात शराब दुकानों को सील कर दिया है; शराब के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं; मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश भी दिए गए।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)