अंबिकापुर के मायापुर में ओम शिव सेवा समिति इस बार भी भव्य रूप से करेगा दुर्गोत्सव.. लगातार 16 वें वर्ष भी शुभांकुर को अध्यक्ष पद की मिली जिम्मेदारी

अंबिकापुर के मायापुर में ओम शिव सेवा समिति इस बार भी भव्य रूप से करेगा दुर्गोत्सव.. लगातार 16 वें वर्ष भी शुभांकुर को अध्यक्ष पद की मिली जिम्मेदारी

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। शहर के मायापुर स्थित ॐ शिव सेवा समिति द्वारा आगामी शारदीय नवरात्र  की भव्य तैयारियों को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य आकर्षण कार्यकारिणी का गठन रहा।   शुभांकुर पाण्डेय  को लगातार 16वें वर्ष निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें माल्यार्पण कर बधाई दी और उनके समर्पण व नेतृत्व की सराहना की। बैठक में आगामी 10 दिवसीय दुर्गोत्सव को अनुशासित, भक्तिमय और आकर्षक बनाने हेतु 16 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई और जिम्मेदारियाँ तय की गईं।


माँ भगवती की भव्य व नयनाभिराम प्रतिमा की स्थापना, विशाल, वाटरप्रूफ पंडाल व मजबूत सेटिंग का निर्माण , पूरे परिसर व मार्ग की आधुनिक विद्युत सज्जा व आकर्षक डेकोरेशन, विद्वान पंडित रामेश्वर तिवारी द्वारा  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना सम्पन्न कराया जाएगा।दस दिनों तक ताजे फल, दूध-दही, फूल-मालाओं की अखंड दीप व्यवस्था,नवरात्र में विशेष भव्य जगराता  व समिति की ओर से विशाल महाभंडारा, विसर्जन शोभायात्रा का भी निर्णय लिया गया। बैठक में कौशलेन्द्र पाण्डेय, अमरेश तिवारी, सतीश शुक्ल, अशोक पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, अनिल कुमार मिश्रा, अजय सिंह, हर्ष कुमार पाण्डेय, ऋषभ तिवारी, हर्ष पाण्डेय, रवि पाण्डेय, अमित सिंह, अतुल कश्यप, शुभम राय, प्रिंस जायसवाल, पिंटू गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, राज गुप्ता (राहुल), मुकेश गुप्ता, आयुष सिन्हा, रिशु राज गुप्ता, अनुराग केशरी, करण गुप्ता, अरविन्द तिवारी, सुरज साहू, सूर्या गुप्ता, दक्ष पाण्डेय, राकेश गुप्ता, धनंजय कुमार वर्मा, राजेश केशरी, मनोहर गुप्ता, राहुल जायसवाल, लक्की गुप्ता, अंकित कुमार पाण्डेय आदि मौजूद थे।


यह आयोजन क्षेत्र की आस्था, एकता और सामूहिक प्रयास का प्रतीक बनने जा रहा है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)