अंबिकापुर।खबरी गुल्लक
जन्माष्टमी पर प्रतिवर्ष की भांति सरगुजा राजपरिवार के द्वारा आयोजित होने वाला मटकी फोड़ प्रतियोगिता धूमधाम से सम्पन्न हुआ। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की पहल से प्रतियोगिता का यह तीसरा वार्षिक आयोजन था। इस वर्ष इस प्रतियोगिता की विजेता विश्रामनगर, बलरामपुर की टीम श्रीराम सेना रही। रघुनाथ पैलेस परिसर में राधावल्लभ पैलेस परिसर मटकी फोड़ समिति के द्वारा आयोजन किया है। उसने पुनः इस वर्ष इस प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया है। इस आयोजन के दौरान सरगुजा राजपरिवार के मुखिया पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव एव राजपरिवार के युवराज आदित्येश्वर शरण सिंहदेव मौजूद रहे और उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ईनाम भी बांटा। पैलेस परिसर स्थित श्री राधावल्लभ मंदिर में दर्शन
उपरांत इस कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रभु श्री कृष्ण के प्रति राजपारिवारिक की भक्ति परंपरा को बदलते समय के साथ नये प्रतिमानों से जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों इस आयोजन को और व्यापक करने का प्रयास रहेगा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, अजय अग्रवाल, जे पी श्रीवास्तव, शफी अहमद, द्वितेंद्र मिश्रा, विनय शर्मा, संजय विश्वकर्मा, हेमंत तिवारी आदि वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
श्रीराम सेना बनी मटकी फोड़ प्रतियोगिता की विजेता
बलरामपुर जिले की विश्राम नगर की टीम श्रीराम सेना इस वर्ष मटकी फोड़ प्रतियोगिता की विजेता रही। इस वर्ष प्रतियोगिता में 5 टीमों ने हिस्सा लिया जिनमे विजेता टीम के साथ ग्राम डिगमा की गणपति मटकी फोड़ समिति, अम्बिकापुर के रितिक शर्मा की टीम, कनकपुर समिति, और बलरामपुर मटकी फोड़ समिति प्रमुख थी। हालांकि अंत मे विश्रामनगर बलरामपुर की टीम ने इस प्रतियोगिता को जीता। इस वर्ष प्रतियोगिता की इनामी राशि 41000 रुपये विजेता को प्रदान किया गया।
महिलाओं के लिये कुर्सी दौड़, मटकी रेस युवाओं के लिये रस्सी खिंच, बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, कुर्सी दौड़, बोरी दौड़ जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कार बांटा गया। मुख्य प्रतियोगिता के साथ ही इन प्रतियोगिताओं के आयोजन की वजह से आयोजन स्थल पर भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम जायसवाल के साथ ही चंद्र प्रकाश सिंह, दिनेश शर्मा आतिश शुक्ला ,अमित तिवारी राजा ,शिवांशु गुप्ता, तरण बाबरा राहुल सोनी ,अनिकेत गुप्ता ,आशू मिश्रा, पियूष सोनी ,मनीष साहू अनुग्रह बघेल ,शिफतैन रजा, साहिल, ऋषिकेश मिश्रा ,अमित सिंह, आर्यमन ,अभय, अभिजीत अविनाश कुमार, आकाश गुप्ता आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।






