श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने मैनपाट में निकाली भव्य बाइक रैली.. गोवर्धन मंदिर में हुआ अनुष्ठान, मटकी फोड में खजुरी-नावानगर विजेता

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने मैनपाट में निकाली भव्य बाइक रैली.. गोवर्धन मंदिर में हुआ अनुष्ठान, मटकी फोड में खजुरी-नावानगर विजेता

khabrigullak.com
By -
0

 मैनपाट।खबरी गुल्लक। महेश यादव 

 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर मैनपाट क्षेत्र में यादव समाज द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली नर्मदापुर से प्रारंभ होकर विभिन्न गांवों से होते हुए रोपाखार चौक पहुंची, जहां आकर्षक आतिशबाजी के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद रैली सपनादर स्थित गोवर्धन मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धा और उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में समाज के युवाओं, महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लेकर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का परिचय दिया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और समाज सेवा का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से समाज की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नागेश्वर यादव, अटल बिहारी यादव, रामनारायण यादव, गणेश यादव, अनीश यादव, फलेश्वर यादव, अभिषेक यादव, उमाशंकर यादव, संजय यादव, पारसनाथ यादव, रामेश्वर यादव एवं महेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खजुरी-नावानगर यादववंशी ग्रुप को 11,000 नगद पुरस्कार। द्वितीय स्थान लुरेना टीम 5,100 नगद पुरस्कार। तृतीय स्थान राधे कृष्णा ग्रुप, सपनादर  2,100 नगद पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)