अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।
भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य रोचक गुप्ता ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर अपनी मजबूती और विकास की क्षमता का परिचय देते हुए 7.8 प्रतिशत की GDP वृद्धि दर दर्ज की है। यह आंकड़ा भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद, बढ़ते निवेश, उत्पादन और आर्थिक गतिविधियों को दर्शाता है।GDP में तेज वृद्धि का सीधा लाभ देश के उद्योग, व्यापार, रोजगार, निवेश और सरकारी राजस्व को मिलता है। आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से नए उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित होने, रोजगार के अवसर बढ़ने और लोगों की आय में सुधार की संभावनाएं मजबूत होती हैं।
मजबूत आर्थिक विकास से सरकार को कर राजस्व में वृद्धि होने की संभावना रहती है, जिससे सड़क, रेलवे, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं पर अधिक निवेश किया जा सकता है। तेज GDP वृद्धि भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में और मजबूत स्थान दिलाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
7.8 प्रतिशत की GDP वृद्धि भारत की आर्थिक क्षमता और विकास की गति का सकारात्मक संकेत है,विदेशी निवेश आकर्षित हो सकता है। लगातार तेज आर्थिक वृद्धि भारत को विदेशी कंपनियों के लिए बड़ा और आकर्षक बाजार बनाती है।रोचक गुप्ता ने कहा कि भारत के विकसित अर्थव्यवस्था बनने की गति तेज हो सकती है, और देश के अर्थव्यवस्था का आकार तेजी से बढ़ेगा,जिसका सीधा लाभ हमारे देश को होगा, उक्त अर्थव्यवस्था का की वृद्धि प्रधानमंत्री जी के 2047 के विकसित राष्ट्र के बनाने के संकल्प को शक्ति और गति प्रदान करेगा।




