अंबिकापुर।खबरी गुल्लक
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा सरगुजा जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल की सहमति तथा CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन जी एवं इकाई प्रभारी श्री कन्हैया गुप्ता जी के अनुमोदन के पश्चात नवीन कार्यकारिणी सूची CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी जी द्वारा जारी की गई। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रविंद्र तिवारी जी द्वारा CAIT सदस्यों की उपस्थिति में की गई। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 2026 से 2028 तक रहेगा।
नई कार्यकारिणी में रंजय स्वर्णकार को CAIT सरगुजा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में सतीश अग्रवाल (मेंस वियर), मुकेश अग्रवाल (मनोकामना), सुरेश नागवानी (नारायण स्टोर) एवं अजीत त्रिपाठी (अभय ट्रेडर्स) को दायित्व सौंपा गया है।
संगठन में श्री महेंद्र सिंह टुटेजा को मीडिया प्रभारी तथा अमित सिंह मानू (मानस पैलेस) को मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं श्री मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष एवं श्री अभिषेक सिंह (पिंटू) को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री के रूप में शांतनु गर्ग (माखन विहार), अब्दुल वाहिद रहमानी, गुरुणध्वज गुप्ता (आनंद परिवार), विकास तिवारी (अंबे पानी) एवं राहुल गर्ग (सुजुकी मोटर्स) को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सौरभ कुमार केसरवानी (कमोदा रिसॉर्ट), आशीष सेठी, धीरज अग्रवाल तनय मोटर्स, आलोक जायसवाल, विनोद जसवानी एवं आशुतोष गर्ग को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यसमिति सदस्यों के रूप में रविंद्र तिवारी, मुकेश अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, आदर्श बंसल, अभिषेक जायसवाल, पंकज गुप्ता, राजू छाबड़ा, अमित अग्रवाल एवं फिरोज फिरदौसी को शामिल किया गया है। वहीं संरक्षक सदस्यों के रूप में सुनील अग्रवाल (टाटा मोटर्स), राजीव जसवानी, राजकुमार बंसल एवं अशोक नागवानी को दायित्व सौंपा गया है। CAIT की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे अपने अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ संस्था को प्रदान करेंगे। साथ ही व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों को CAIT से जोड़ने, संगठन का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करने तथा व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी रूप से उचित मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। CAIT ने उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन के उद्देश्यों, नीतियों एवं सांगठनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए सरगुजा क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाएगी तथा व्यापारी बंधुओं के हितों के लिए सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगी।






