हरि देवेन्द्रम कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मटकी फोड़ स्पर्धा में उमड़े ग्वाले

हरि देवेन्द्रम कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मटकी फोड़ स्पर्धा में उमड़े ग्वाले

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

 हरि देवेन्द्रम कॉलोनी में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोरदार मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कॉलोनी के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं सहित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान कॉलोनीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में कॉलोनी के सभी परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलोनीवासियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की जानकारी विदित श्रीवास्तव ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)