अम्बिकापुर। खबरी गुल्लक।31 अगस्त 2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने जिला पुलिस विभाग में प्रशासनिक आवश्यकता के मद्देनजर एक व्यापक आदेश जारी कर कार्यालय के 11 अधिकारियों का स्थानांतरित कर दिया है। ये स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक लागू होंगे।
आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को थाना प्रभारी लुण्ड्रा से हटाकर थाना प्रभारी सीतापुर तैनात किया गया है, वहीं निरीक्षक राजेश खलखो और मनोज प्रजापति को रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर भेजा गया । निरीक्षक असफाक अहमद को रक्षित केन्द्र से लुण्ड्रा का थाना प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली अंबिकापुर के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा को गांधीनगर थाना प्रभारी स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव को रक्षित केन्द्र से थाना कमलेश्वरपुर, उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह को सीतापुर प्रभारी से अम्बिकापुर थाना प्रभारी तथा उनि समरेन्द्र सिंह को रक्षित केन्द्र से थाना गांधीनगर में तैनाती शामिल है। सउनि लिनुस को थाना उदयपुर से रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर भेजा गया है। सउनि परशु राम को थानाध्यक्ष लखनपुर से सम्बद्ध रीडर-2, पुलिस अधीक्षक कार्यालय अम्बिकापुर नियुक्त किया गया है, सउनि मनीष तिवारी को रक्षित केन्द्र से थाना लखनपुर तैनात किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने आज ये31.08.2026 को यह आदेश जारी किए हैं। पुलिस विभाग ने बताया है कि ये समायोजन लोक-हित और क्षेत्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप किए गए हैं तथा तैनात अधिकारियों को संबंधित थाना अथवा केंद्रों में तुरन्त उपलब्धि व जिम्मेदारियाँ ग्रहण करने को कहा गया है।




