अवैध संबंध के चलते दंपति ने वसीम अंसारी का सिर काट फेंक दिया था... धड़ को लगाया था दूसरे जगह ठिकाने, बलरामपुर जिले की पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

अवैध संबंध के चलते दंपति ने वसीम अंसारी का सिर काट फेंक दिया था... धड़ को लगाया था दूसरे जगह ठिकाने, बलरामपुर जिले की पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

khabrigullak.com
By -
0

बलरामपुर।खबरी गुल्लक 

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पति को जब पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध होना पता चला तो पत्नी को फटकार लगाते हुए रिश्ता बचाने के लिए खूनी शर्त रख दी,उसने कहा फोन लगा अपने प्रेमी को बुलाओ.. जैसे ही प्रेमी पहुंचा दंपती ने टांगी से वारकर उसकी हत्या कर दी गई और सिर धड़ से अलग करते हुए अलग अलग ठिकाने लगा दिया गया। यह सनसनीखेज खुलासा करते हुए डौरा  चौकी पुलिस ने आरोपी दंपती मनबासो पति सोनू खैरवार  25 वर्ष और उसका पति सोनू खैरवार पिता मदिरा खैरवार  30 वर्ष  निवासी ग्राम कोटडीह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मृतक की पहचान परिजनों ने वसीम अंसारी पिता स्व. सेराज अंसारी  कोदौरा निवासी के रूप में की। 

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अमीम अंसारी पिता स्व. सेराज अंसारी  निवासी कोदौरा ने चौकी डौरा में बताया था कि उसका भाई वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम  6 बजे गांव तरफ जाने की बात कह  स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सीक्यू 3388 से घर से निकला था और  वापस नहीं लौटा। 3 अक्टूबर की सुबह 8 बजे उसकी स्कूटी मक्का बाड़ी के पास मिली पर वसीम का पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया, पुलिस उसकी पड़ताल में जुटी थी इसी बीच ग्रामीणों से ग्राम  चिलमा उबका जंगल में नाले के पास गड्ढे में एक व्यक्ति का कटा पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर डौरा पुलिस मौके पर पहुंची और लापता वसीम अंसारी के भाई से उसकी पहचान कराई गई। भाई ने सिर की पहचान वसीम अंसारी के रूप में की। एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हर पहलुओं पर विवेचना शुरू की, इस दौरान पता चला कि गांव की ही एक महिला से उसका अवैध संबंध था, संदेह के आधार पर मनबासो  खैरवार  25 वर्ष और उसका पति सोनू खैरवार   30 वर्ष  निवासी ग्राम कोटडीह को हिरासत में की, तो संदेही दम्पति ने अवैध संबंध के कारण हत्या करना कबूल कर लिया।  पुलिस ने बताया कि आरोपी मनबासो और मृतक वसीम अंसारी के बीच  अवैध संबंध था। घटना तिथि 2 अक्टूबर को शाम 7 बजे मनबासो ने वसीम को मोबाइल से फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। वसीम के पहुंचने पर पूर्व योजना के तहत मनबासो और उसके पति सोनू ने मिलकर कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी और अपराध को छिपाने के लिए सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। 

पुलिस ने बताया कि  मृतक वसीम अंसारी, महिला से बार बार अवैध संबंध बनाना चाहता था,मगर महिला उससे परेशान हो चुकी थी। उसके साथ संबंध नहीं रखना चाहती थी, यह बात महिला के पति को पता चली तो उसने वसीम की हत्या की योजना बना डाली,योजना के तहत ही  2 अक्टूबर को महिला ने वसीम को फोन करके बुलाया था और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)