अम्बिकापुर।खबरी गुल्लक
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड में वार्ड पार्षद दीपक यादव के द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्डवासियों को योजना की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन फार्म भरवाए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से पात्र स्ट्रीट वेंडर्स एवं छोटे व्यवसायियों को अपना रोजगार शुरू करने, व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए बैंक के माध्यम से ऋण सहायता उपलब्ध कराई जाती है। योजना के विभिन्न चरणों में 15,000 से लेकर 50,000 तक की ऋण सहायता प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर पार्षद दीपक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना चलाई जा रही है। वार्ड के जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए शिविर के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि शहीद भगत सिंह वार्ड का कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।





