अंबिकापुर।खबरी गुल्लक
जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार, 14 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, सरगुजा के नेतृत्व में भाजपा परिवार द्वारा अंबिकापुर में जनजातीय महापुरुषों के चौकों पर स्वच्छता अभियान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या के रूप में आयोजित हो रहा है।
कार्यक्रम स्थल एवं समय
भगवान बिरसा मुंडा चौक, गंगापुर शाम 4:30 बजे
बाबा कार्तिक उरांव चौक शाम 5:00 बजे
स्वर्गीय लरंग साय चौक शाम 5:30 बजे
कार्यक्रम के दौरान जनजातीय महापुरुषों के चौकों की सफाई की जाएगी और उनके सम्मान में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। भाजपा द्वारा 14 नवंबर को जनजातीय नायकों की प्रतिमाओं एवं देवस्थानों के आसपास स्वच्छता अभियान तथा शाम को दीप प्रज्वलन की पहल की जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय महापुरुषों के योगदान, संघर्ष और बलिदान को सम्मान देने के लिए यह आयोजन अहम है।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज की विभूतियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करना, उनके इतिहास और योगदान से लोगों को परिचित कराना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा समलाया मंडल, अंबिकापुर के महामंत्री अजय सोनी एवं अभिषेक सिंह की ओर से किया जा रहा है।




