ब्रेकिंग: सरगुजा जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित.. आंधी और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय

ब्रेकिंग: सरगुजा जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित.. आंधी और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय

khabrigullak.com
By -
0

 


अम्बिकापुर। खबरी गुल्लक।

तेज आंधी, गरज-चमक और भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए सरगुजा जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में 29 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर ने कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार, 28 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम ‘अर्नब’ के प्रभाव से गुरुवार, 29 अक्टूबर को तेज आंधी और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा मौसम विभाग की चेतावनी और प्रदेश में जारी रेड, ऑरेंज एवं येलो अलर्ट को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।अवकाश का आदेश सरगुजा जिले में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)