बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर में पंडाल की रस्सी में फंस बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल.. परिजनों में मचा कोहराम,जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर में पंडाल की रस्सी में फंस बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल.. परिजनों में मचा कोहराम,जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

 शहर के जयस्तंभ चौक में पंडाल की रस्सी में फंस जाने के चलते बुलेट सवार युवक मायापुर निवासी फैज़ान की मौत हो गई जबकि बुलेट के पीछे बैठा युवक घायल हो गया। इस घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में स्वजन,परिजन मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के अलावा कोतवाली में पहुंचे। बताया जा रहा है कि जयतम्भ चौक में जगराता कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई थी, जिसमें पंडाल को सहारा देने के लिए रस्सी बांधा गया था। बताया जा रहा है कि त्योहारी भीड़ होने के बावजूद बुलेट सवारों की रफ्तार काफी अधिक थी,और वे पंडाल की रस्सी को नहीं देख पाए। बताया जा रहा है कि संभवतः रस्सी में सिर फंसने के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक के परिजनों और परिचितों ने सड़क पर बेतरतीब ढंग से बांधे गए रस्सी के चलते हादसा होना बता,नाराजगी व्यक्त करते जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के द्वारा जगराता कार्यक्रम बंद कराया गया, मामले की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मृतक का नाम और फोटो परवेज आलम गांधी द्वारा उपलब्ध कराया गया। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)