कोलकाता। खबरी गुल्लक
कोलकाता के चोरबगान स्थित मां दुर्गा पंडाल में आज देर शाम भीड़ की वजह से बड़ा हादसा हो गया,पंडाल का एक हिस्सा ढहने के चलते मची भगदड़ से 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय पंडाल का हिस्सा ढहा, उस दौरान समूचा पंडाल श्रद्धालुओं से ठसाठस भरा हुआ था, पंडाल ढहने के साथ ही श्रद्धालुओं में जान बचाने भगदड़ मच गई, जिससे एक दूसरे से कुचल लोग बड़ी संख्या में घायल होने के साथ अचेत हुए, प्रशासन के द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने 17 लोगों को मृत घोषित कर दिया।घटना से लोग शोक में डूब गये। मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों से घटना की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य प्रबंधन को मरीजो का बेहतर इलाज करने निर्देश दिये।




