अंबिकापुर। खबरी गुल्लक
बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा भी कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। शासकीय के अलावा निजी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में भी बाल दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को विशेष भोजन भी कराया गया। स्कूलों में बाल मेला से चहल पहल बनी रही। जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।








