अंबिकापुर।धौरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डुमकी खुटीपारा निवासी हरि यादव के घर की बाड़ी से गांजा का पौधा बरामद करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई की है एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि धौरपुर निरीक्षक कैलाश मिर्रे एवं पुलिस टीम को मुखबीर सुचना मिली की हरी यादव बाड़ी में गांजा का पौधा लगाया हैं, एवं उसे खरीद बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा हैं।तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना के आधार पर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूक्षताक्ष करने पर अपना नाम हरी यादव आत्मज स्व. रामवृक्ष यादव उम्र 55 वर्ष साकिन डुमकी खुटिपारा धौरपुर का होना बताया गया, आरोपी के घर के बारी की तलाशी लेने पर बारी मे एक गांजा का पौधा होना पाया गया आरोपी से गांजा के पौधा के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नही दिया गया, जो आरोपी के कब्जे के घर के बारी से अवैध गांजा का पौधा जिसकी लम्बाई लगभग 9.5 फिट कुल वजन 05 किलो 770 ग्राम जप्त किया गया हैं,
आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया,आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से अपराध क्रमांक 34/23, धारा 20 (ए)एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर हिरासत मे लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धौरपुर निरीक्षक कैलाश मिर्रे, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव,आरक्षक अरविन्द पैकरा शामिल रहे।




