सीसी टीवी कैमरे में कबाड़ बिनने वालों का करतूत देख सन्न रह गई पुलिस, दिन दहाड़े साथी महिला का शव सायकल में ढोकर दुकान के सामने छोड़ा ...वजह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ...

सीसी टीवी कैमरे में कबाड़ बिनने वालों का करतूत देख सन्न रह गई पुलिस, दिन दहाड़े साथी महिला का शव सायकल में ढोकर दुकान के सामने छोड़ा ...वजह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ...

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर। एक बंद दुकान के सामने महिला की लाश और सीसी टीवी फुटेज में नशे में धुत दो कबाड़ बिनने वालों की करतूत ने लोगों को हैरत में डाल दिया। खबर पर पुलिस ने शव बरामद करते हुए तत्परता पूर्वक कार्यवाई  कर दोनो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है, मगर पुलिस महिला के मौत के कारणों को अभी तक स्पष्ट नही कर पाई है। पुलिस द्वारा लोगों से पूछताछ के बाद मृतिका की पहचान  सुमन चौधरी 37 वर्ष, निवासी जामपारा बतौली के रूप में की गई है जो पिछले लम्बे समय से शहर के  पुराना बस स्टैंड के समीप निवास करते हुए कबाड़ बिन अपना गुजारा कर रही थी। दरअसल मंगलवार को अंबिकापुर के पुराना बस स्टैंड के समीप एक बंद दुकान के सामने महिला का शव मिला था। एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि शव के समीप लगे सीसी टीवी कैमरे की जांच की गई  तो दो संदिग्ध सायकल से उक्त शव लाते दिखे, जो दुकान के सामने सायकल खड़ी करने के बाद शव नीचे लिटा जाते दिखे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है, मगर पूछताछ में महिला की मौत का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। दोनो संदिग्ध भी कबाड़ बिनते थे। उन्होंने बताया कि संदिग्धों के मुताबिक उन्होंने साथ में बैठ महिला के साथ शराब का सेवन किया था। जब वह अचानक निढाल हो गई तब मौत होने की आशंका पर सायकल में ढोकर वहां  छोड़ा था। एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)