सूरजपुर। विश्रामपुर थाना के ग्राम केशवनगर में करीब 45 फिट गहरे कुंए में डूबने से भुवनेश्वर पिता भज्जू 35 वर्ष की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 11 बजे हुई। युवक किन परिस्थितियों में कुंए में गिरा इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है । घटना की खबर पर जिला सेनानी संजय गुप्ता के निर्देश पर रेस्क्यू टीम प्रभारी बीरबल गुप्ता के नेतृत्व में ब्रिज बिहारी , तुलेश्वर, हंस लाल , देवनारायण, शिव प्रसाद, रिकेष की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालने में सफलता पाई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
रात 11 बजे 45 फिट कुंए में गिरा युवक ... नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला शव ...
सितंबर 28, 2023
0
Tags



