अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में मुस्लिम समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बगैर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के सादगी पूर्वक जुलूस निकाली गई, और कलाकेंद्र मैदान में मौलानाओं के द्वारा तकरीर देते हुए समाज के लोगों को प्रेम और भाईचारे का पाठ पढ़ाते हुए जरूरतमंदों की हर संभव मदद और सेवा की सीख दी। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, पीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों, विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगह - जगह भंडारा का भी आयोजन किया गया।




