अंबिकापुर। अनंत चतुर्दशी गुरुवार को आज दस दिवसीय गणेश उत्सव का विसर्जन के साथ समापन हुआ। सरगुजा की अधिकांश आयोजन समितियों के द्वारा बाजे गाजे के साथ विसर्जन किया गया। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आकर्षक विसर्जन झांकियो को पुरस्कृत करने घड़ी चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के पदाधिकारी भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में विविध संस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। चौक से गुजर रहे गणेश विसर्जन झांकियो की आरती भी उतारी गई और गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे के साथ समूचा शहर गुंजायमान रहा। जलाशयों में विसर्जन के लिए झांकियो का पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी सुनील शर्मा के निर्देश पर एएसपी पुपलेश कुमार, एसडीओपी अखिलेश कौशिक, सीएसपी, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी तैनात रहे।
बाजे गाजे के साथ निकाली गई गणेश विसर्जन झांकी ... जलाशयों में देर रात तक गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के लगते रहे नारे ... बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति के बैनर तले हुए विविध आयोजन....
सितंबर 28, 2023
0
Tags



