ADD

खदेड़ने के लिए नजदीक पहुंचे युवक को जंगली हाथियों ने उतारा मौत के घाट.... फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाए जाने से ग्रामीण हाथियों को भागने उठा रहे जोखिम... वन विभाग की बढ़ रही मशक्कत .....

0



उदयपुर । वन परिक्षेत्र में पखवाड़े भर से उत्पात मचा रहे 11 सदस्यीय जंगली हाथियों ने ग्राम कुमडेवा महुआ टिकरा में खदेड़ने नजदीक पहुंचे टापू मझवार  36 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार को वन विभाग और ग्रामीणों की टीम ने उसका शव पाया। हाथियों के उत्पात के कारण ग्रामीण जागकर रात बिताने के लिए मजबूर हो रहे हैं। हाथियों द्वारा फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। फसलों की क्षति से परेशान ग्रामीणों के द्वारा हाथियों को भागने के प्रयास में लापरवाही भी बरती जा रही है। कई ग्रामीण काफी नजदीक पहुंच रहे हैं और पत्थर, गुलेल से भी हमला कर रहे हैं। यही वजह हाथियों के उग्र होने  के पीछे बताई जा रही है। हालांकि वन और पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक न जाने की सलाह देते हुए सतर्क भी किया जा रहा है, इसके बाद कई बार लापरवाही देखने को मिल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)