ADD

बगैर हेलमेट पहने बाइक सवार तीन युवकों के लिए काल बन गई तेज रफ्तार माल वाहक वाहने... बतौली और लालमाटी मोड़ में हुआ हादसा ...

0


अंबिकापुर।  सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बतौली के समीप तीन दिनों पूर्व तेज रफ्तार ट्रक की  चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे युवक ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक घटना दिवस 26 सितंबर की रात बतौली के ग्राम कुनकुरी के पास ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार रोहित टोप्पो पिता इलिस टोप्पो निवासी लकड़ापारा की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सवार दूसरे युवक बृजेश पैकरा पिता सूदन निवासी अजीरमा को गंभीर  चोट आने पर बतौली अस्पताल से अंबिकापुर रेफर किया गया था, परिजनों के द्वारा युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि दोनो युवक करमा मना वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ था। इस घटना के दूसरे दिन इसी मार्ग पर लालमाटी के समीप पिकप की ठोकर के गंभीर रूप से घायल हुए वसीम इराकी पिता सलाउद्दीन निवासी रसूलपुर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इन दोनों सड़क हादसे में मृतकों ने हेलमेट नहीं पहना था। चिकित्सकों के मुताबिक हेड इंजुरी मौत का कारण बनी। इधर वाहनों की तेज रफ्तार और शराब को हादसों के लिए प्रमुख कारण माना जा रहा है। घटना से तीनो परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)