अंबिकापुर/मैनपाट। सरगुजा जिले के उदयपुर विकास खंड के रामगढ़ सीता बेंगरा में सर्व यादव समाज के द्वारा संभागीय बैठक आयोजित किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में समझ के सदस्य उपस्थित थे। बैठक के पूर्व दो पहिया चार पहिया वाहनों से रैली निकाली गई । कार्यक्रम स्थल रामगढ़ पहुँच अतिथियों द्वारा श्री कृष्ण एवं राम सीता जानकी के छाया चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभा को संबोधित कर संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव ने कहा कि 20 अप्रैल को अम्बिकापुर में हुये संभागीय सम्मेलन में भाजपा, कांग्रेस दोनों दल के नेता आये हुये थे। समाज के द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा गया था। मुख्यमंत्री मंत्री की उपस्थिति में डिप्टी सीएम ने सरगुजा संभाग से यादव समाज को एक टिकट देने की घोषणा की गई थी। जब हमने वादा पुरा करने कहा तो संतोष जनक जबाब नही दिया गया । उन्होंने कहा कि यदि चुनाव में घोषणा के मुताबिक एक टिकट समाज को नहीं दिया गया तो समाज चुनाव का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि दोनो प्रमुख दलों के द्वारा समाज के लोगों को सिर्फ बोट बैंक समझ कर रखा गया है। सरगुजा संभाग में इतनी बड़ी जनसंख्या के बाद भी समाज के लोगो को नगरीय निकाय, विधानसभा के चुनाव में टिकिट नही मिलता है। उन्होंने कहा कि अब समाज किसी भी राजनीतिक दल का बोट बैंक बन कर नहीं रहेंगा । जरूरत पड़ी तो हम सब एक होकर चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे । आने वाले समय में विधानसभा टिकट वितरण के बाद पुनः रणनीति तैयार करेंगे। अब सभी समाज के लोग दल गत भावनाओं से ऊपर उठ कर समाज के लिए संगठित रहे। सभा को डॉ लाल चंद यादव, तुलसी यादव, परमेश्वर यादव ,जमुना यादव, रामचंद्र यादव, राजेश यादव, संजय यादव, हरि यादव रामशंकर यादव , रामकृपाल यादव, प्रभू नाथ यादव, चंद्रबसू यादव, बसंत यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित कर कहा कि समाज का जो दिशा निर्देश होगा उसका पालन करेंगे। बैठक में चंद्रबसू यादव, गणेश यादव,परमेश्वर यादव, जमुना यादव, राम कृपाल यादव ,प्रभू नाथ यादव, राधेश्याम यादव, रामसंकर यादव, हरि यादव, संजय यादव, कुंजलाल यादव ,शिवनरायन यादव, अमृत यादव, ,सुखराम यादव ,डीएन यादव, नेपाल यादव, पुकारी यादव संत विलास यादव ,गणेश यादव , रामबरन यादव,द्वारिका यादव, ऐश नाथ यादव, दूध नाथ यादव, राजेश यादव, हीरा लाल यादव, सहदेव यादव, चंद्रिका यादव, देव चंद यादव, उमाशंकरयादव, नेपाल यादव, विजय यादव, बनटेश्वर यादव, टेक राम यादव, भगवान यादव, लालजी यादव, सहित बड़ी संख्या में समझ के लोग उपस्थित रहे।



