गाज गिरने से 12 मवेशियों की मौत..... पंचायत प्रतिनिधियों ने दफनाने के बजाए मुंह मोड़ा .... दुर्गंध के साथ गांव में संक्रामक बीमारी का बढ़ा खतरा... फुलकोना के पशु पालकों में मचा कोहराम.....

गाज गिरने से 12 मवेशियों की मौत..... पंचायत प्रतिनिधियों ने दफनाने के बजाए मुंह मोड़ा .... दुर्गंध के साथ गांव में संक्रामक बीमारी का बढ़ा खतरा... फुलकोना के पशु पालकों में मचा कोहराम.....

khabrigullak.com
By -
0
सूरजपुर। जिले के ग्राम पंचायत फुलकोना जामझरिया में गाज की चपेट में आकर काल के गाल में समाए 12 मवेशियों को गढ्ढा खोद दफनाने में भी रुचि नहीं ले रहे हैं पंचायत प्रतिनिधि। जिसका नतीजा यह हो रहा है कि हवा के झोंके के साथ पुत्र बस्ती में दुर्गंध फैल रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण लोग ठीक से भोजन भी नहीं कर पा रहे हैं। प्रतिनिधियों के अनदेखी से ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा है कि एक और आसमानी आफत कहर बरपा रही है दूसरी ओर सरपंच सचिव ग्रामीणों की पीड़ा और बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व गाज गिरने से इन मवेशियों की मौत हुई थी, जिससे पशु पालकों को भी बड़ी क्षति उठानी पड़ी, मृत मवेशियों में बछड़े भी शामिल हैं। गांव में गाज गिरने की घटनाएं लगातार हो रही है इसके बाद भी प्रशासन स्तर पर तड़ित चालक लगाने के लिए रुचि नहीं ली जा रही है। वहीं मृत मवेशियों को खुले आसमान के नीचे छोड़ दिए जाने के कारण ग्रामीण दुर्गंध से परेशान हैं, इससे संक्रामक बीमारी के फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। इस घटना से पशु पालकों में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)