बिग ब्रेकिंग - वाहन जांच में जुटी पुलिस ने जब लटोरी से कोरबा जा रही एक कार के भीतर झांका तो फटी रह गई आंखे.... मिला 16 लाख रुपए नगद... धारा 102 के तहत जब्त कर शुरू की गई अग्रिम जांच...

बिग ब्रेकिंग - वाहन जांच में जुटी पुलिस ने जब लटोरी से कोरबा जा रही एक कार के भीतर झांका तो फटी रह गई आंखे.... मिला 16 लाख रुपए नगद... धारा 102 के तहत जब्त कर शुरू की गई अग्रिम जांच...

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर
। बिलासपुर मार्ग पर वाहन जांच के दौरान उदयपुर पुलिस ने एक कार से 16 लाख रुपए बरामद किया है। कार मालिक सह चालक द्वारा उक्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका जिससे पुलिस द्वारा धारा 102 के तहत नोट जब्त कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है। उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि कार चालक  लखनपुर के लटोरी से कुसमुंडा कोरबा की ओर जा रहा था। वाहन जांच के दौरान कार से रूपयों से भरा बैग मिला। रकम के संबंध में कार चालक द्वारा यह दावा किया गया है कि 35 लाख रुपए में जमीन बेचने से मिले रकम में से 16 लाख रुपए लेकर कुसमुंडा जा रहा था, मगर कार चालक इस संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका। थाना प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश के तहत उक्त रकम जब्त कर अग्रिम जांच शुरू की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)