एनएसयूआई विधानसभा अंबिकापुर के अध्यक्ष पद पर आशीष जायसवाल को लगातार दूसरी बार संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी.....
By -
सितंबर 15, 2023
0
अंबिकापुर। प्रदेश एनएसयूआई ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए सरगुजा जिले के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष जायसवाल को पुनः अंबिकापुर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके पूर्व भी उन्होंने इस पद में रहते हुए सक्रिय भूमिका निभाई जिसकी वजह से उन्हें पुनः अवसर मिला। आशीष ने इस जिम्मेदारी के लिए डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव, आदित्येश्वर शरण सिंह देव, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है ।
Tags:




