शहर के उत्साही युवा शुभम जायसवाल बने युवक कांग्रेस के अंबिकापुर ब्लाक अध्यक्ष... कार्यकताओं में हर्ष ...

शहर के उत्साही युवा शुभम जायसवाल बने युवक कांग्रेस के अंबिकापुर ब्लाक अध्यक्ष... कार्यकताओं में हर्ष ...

khabrigullak.com
By -
0



 


अंबिकापुर। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा शहर के उत्साही युवा शुभम जायसवाल का  अंबिकापुर के युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष  पद पर मनोनयन किया गया। शुभम जायसवाल ने डिप्टी सीएम  टीएस सिंहदेव , जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव  व श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे  निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। विदित हो कि शुभम जायसवाल राजनीति के अलावा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। कोरोनाकाल में भी उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों के सुखा राशन , भोजन के लिए मदद किया था। खेल गतिविधियों में भी वे सदैव सक्रिय रहते हैं। उनके युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)