दिल्ली। एजेंसी। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश , तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनाव साल के अंत तक होने हैं। संभावना जताई जा रही है कि निर्वाचन आयोग 4 से 15 अक्टूबर के बीच चुनावी कार्यक्रम घोषित कर सकता है। इस बार होगा नवरात्रि त्योहार और क्रिकेट वर्ल्ड कप एक साथ होंगे। इससे राजनीतिक दलों का तनाव बढ़ सकते है। त्योहार और वर्ल्ड कप का सभा रैलियों में असर दिखाई दे सकता है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसी दिन नवरात्रि की शुरुआत होगी। नौ दिन 23 अक्टूबर तक नवरात्रि चलेगा और 24 अक्टूबर को दशहरा है। साल के अंत में राज्यों में दीपावली के आसपास वोटिंग हो सकती है। इस बार चुनाव आयोग की तैयारी और पार्टियों के जल्द जारी होती सूची के रुख से संभावना जताई जा रही है कि इस बार दीपावली से पहले ही चुनाव हो सकते हैं। चुनाव, त्योहार, क्रिकेट और रैलियों में भीड़ कम हो सकती है।



