ADD

मोदी कप फुटबाल टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में अड़ची ने दरिमा को हराया.....

0


अंबिकापुर। मोदी कप फुटबॉल टूर्नामेंट दरिमा में दसवें दिन का मैच दरिमा बनाम अडची के बीच खेला गया जिसमें अडची 1 गोल से  विजयी  रही। दरिमा उपविजेता रहा। मैच के दौरान बारिश के बीच में बड़ी  संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। मैच में मैच में मुख्य अतिथि  दीपक सराठे अध्यक्ष प्रेस क्लब,   विशिष्ठ अतिथि  दिलीप जायसवाल  उपाध्यक्ष प्रेस क्लब ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए आयोजन को ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए बेहतर बताया। आयोजन समिति के रोचक गुप्ता ने बताया की टूर्नामेंट  उद्देश्य सरगुजा के ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारना है । यह आयोजन सरगुजा में हर वर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के आशुमल गर्ग और देवभजन सिंह के द्वारा किया गया।  प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मैच में आशुमल गर्ग, पुष्पेंद्र सिंह राणा, एजाज अंसारी, दिव्यांशु केशरी ,सूर्या सिंह, निलभुषण सिंह, रोशन नायक, प्रकाश कुशवाहा, ताज किरण , संदीप सोनी, पंकज कुशवाहा, श्रीकांत सोनी, करन गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, देवभज सिंह, महेंद्र सिंह, नीलेश सिंह, अभिजीत सिंह,चंद्रशेखर, शशि शेखर आदि  उपस्थित रहे!

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)