अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित 23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बास्केटबाल, शतरंज और खोखो खेल विधा में बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दुर्ग जोन की टीम जनरल चैंपियन बनी। दुर्ग जोन ने सर्वाधिक 20 अंक प्राप्त किए वहीं बिलासपुर की टीम 16 अंको के साथ द्वितीय और रायपुर जोन 14 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रही। बस्तर 6 अंक के साथ चौथे और 4 अंक के साथ सरगुजा जोन सबसे पीछे 5 वें स्थान पर रही। मुख्य अतिथि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अजय बंसल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी सुनील शर्मा, डीईओ संजय गुहे सहित अन्य अतिथियों के द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बिग ब्रेकिंग - राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुर्ग जोन बनी जनरल चैंपियन.... बिलासपुर दूसरे और रायपुर तीसरे स्थान पर रही....
सितंबर 26, 2023
0
Tags



