ADD

बिहार में महिला से हैवानियत ... दबंगों ने तगादा के लिए निर्वस्त्र कर पीटा , किया पेशाब .... पुलिस ने दर्ज की एफआईआर... आरोपी हुए फरार.... भाजपा ने कहा नीतीश सरकार में जंगलराज.....

0


 

अंबिकापुर। एजेंसी। बिहार की राजधानी पटना से  40 किमी दूर स्थित ग्राम खुसरूपुर में कथित तौर पर दबंगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटने और उसके ऊपर पेशाब करने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला के द्वारा खुसरूपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, वह रात के 10 बजे घर से बाहर हैंडपंप से पानी लेने निकली थी। तभी कुछ लोग जबरन उसे अपने साथ ले गए  तगादा करते हुए निर्वस्त्र कर पिटाई शुरू कर दी।महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रमोद कुमार सिंह के बेटे ने उसके चेहरे पर पेशाब किया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने कुछ समय पहले प्रमोद कुमार से 1,500 रुपये उधार लिया था । यह रकम चुका दिए जाने के बाद भी  उन लोगों के द्वारा पैसा बकाया होना बता  तगादा किया जा रहा था। घटना  23 सितंबर की रात  घटना हुई। पुलिस के मुताबिक महिला से बर्बरता के मुख्य आरोपी पिता- पुत्र प्रमोद कुमार और अंशु सिंह  फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इधर भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे नीतीश सरकार का जंगलराज करार दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)