अंबिकापुर। शहर के भाथूपारा मोहल्ले में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन झांकी में तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की शिकायत पर मणिपुर पुलिस द्वारा डीजे जब्त किए जाने से बवाल मच गया। झांकी में शामिल लोगों ने कार्यवाही का विरोध करते हुए गहीरा गुरु आश्रम के सामने रिंग रोड में चक्काजाम कर दिया। शनिवार की रात प्रमुख मार्ग में चक्का जाम से रायगढ़, रामानुजगंज मार्ग जा रही वाहनों के पहिए थम गए वहीं उक्त मार्ग से बिलासपुर की और जाने आ रही वाहने भी फंसी रही। लोगों के द्वारा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस द्वारा काफी देर तक समझाइश दिए के बाद भी जब मोहल्ले वाले नही माने तब डीजे वापस कर दिया गया, इसके बाद पुनः विसर्जन झांकी तेज आवाज में डीजे बजाते हुए निकली और भाथू तालाब में प्रतिमा विसर्जन किया।



