बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि यहां के उपमुख्यमंत्री जी ने सार्वजनिक तौर पर सच बोल दिया तो कांग्रेस पार्टी में नीचे से ऊपर तक तूफान खड़ा हो गया। सार्वजनिक जीवन में हकीकतों को छुपाया नहीं जा सकता। अगर कांग्रेस के ही नेता, सरकार के उपमुख्यमंत्री सबके सामने कहते हैं कि दिल्ली कभी अन्याय नहीं करती, तो फिर हर एक को खुशी होनी चाहिए। लेकिन कांग्रेस में तूफान मच गया। भारत सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हजारों करोड़ रुपए के अधोसंरचना विकास के कार्य मंजूर किए। पैसे भेजे। कांग्रेस सरकार की वजह से सब काम रुके हुए हैं या बहुत देरी से चल रहे हैं। अगर कांग्रेस सरकार दोबारा यहां आई तो प्रदेश का भला नहीं होगा। यहां के युवा का भला नहीं होगा। यहां के गरीबों का भला नहीं होगा। यहां की महिलाओं का भला नहीं होगा।



