चलती बाइक में जंगली भालू ने छलांग मार प्रधान आरक्षक को किया घायल ... रायपुर रेफर, देखें सरगुजा के किस इलाके में हुई घटना ...

चलती बाइक में जंगली भालू ने छलांग मार प्रधान आरक्षक को किया घायल ... रायपुर रेफर, देखें सरगुजा के किस इलाके में हुई घटना ...

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। सोमवार 13 नवंबर की रात थाना उदयपुर मे पदस्थ प्रधान आरक्षक  रवीश लकड़ा थाना उदयपुर से निकलकर मिरगाडांड मुख्य मार्ग हेते हुए अपने मोटरसाइकिल से रवाना हुए थे, इसी दौरान बीच रास्ते मे रुकने पर जंगली भालू द्वारा प्रधान आरक्षक पर हमला कर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया गया, जख़्मी प्रधान आरक्षक मौक़े पर खुद को भालू के हमले से बचाकर अपने मोटरसाइकिल से थाना उदयपुर वापस आए, घटना की जानकारी प्राप्त होने पर थाना प्रभारी उदयपुर द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को घटना से अवगत कराया गया, घटना को संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा  सुनील शर्मा  द्वारा थाना प्रभारी उदयपुर को तत्काल जख़्मी प्रधान आरक्षक के समुचित इलाज हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे। जख़्मी प्रधान आरक्षक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर मे प्राथमिक इलाज के पश्चात अग्रिम इलाज हेतु अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज थाना स्टाप के साथ लाया गया एवं इलाज की प्रकिया तत्काल शुरू कराई गई, भालू के हमले से गंभीर रूप से जख़्मी होने के कारण डॉक्टर्स द्वारा प्रधान आरक्षक के क्रिटिकल केयर हेतु हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया हैं, प्रधान आरक्षक का रायपुर मे डॉक्टर्स की टीम द्वारा समुचित इलाज किया जा रहा हैं।पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षक के परिवार को प्रधान आरक्षक के समुचित इलाज हेतु आश्वस्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)