अंबिकापुर के अयोध्यापुरम में चोरों ने तीन घंटे के भीतर सुना घर खंगाला... ताला लगा छठ घाट गया था परिवार ... मौका पा नगद रकम सहित ढाई लाख का समान उड़ाया...

अंबिकापुर के अयोध्यापुरम में चोरों ने तीन घंटे के भीतर सुना घर खंगाला... ताला लगा छठ घाट गया था परिवार ... मौका पा नगद रकम सहित ढाई लाख का समान उड़ाया...

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। शहर के घुटरापारा अयोध्यापुरम में दबिश दे चोरों ने पुनः एक सुना घर खंगाल दिया। 20 नवंबर को सब्जी विक्रेता परिवार घर में ताला लगा उगते सूर्य को अर्घ्य देने छठ घाट गया हुआ था, जब तक वे वापस लौटते चोरों ने तीन घंटे के भीतर ही ताला तोड़ नगद करीब 30, हजार रूपए और करीब ढाई लाख रुपए मूल्य का सोने चांदी का आभूषण पार कर दिया। मकान मालिक जगदीश प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार में भी छठ व्रत किया गया था। सोमवार को वे घर में ताला लगा परिवार सहित उगते सूर्य को अर्घ्य देने प्रातः 4 बजे श्याम घुनघुट्टा बांध गया हुआ था, 7 बजे वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा और आलमारी, दीवान सहित अन्य सामान बिखरा हुआ पाया, जांच करने पर पता चला आलमारी में रखा 30 हजार रूपए और सोना चांदी के जेवर गायब हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है। मोहल्ले में लगे सीसी टीवी कैमरे में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं, पुलिस द्वारा इस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)