अंबिकापुर/ रायपुर
। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर में आज भाजपा केन्द्रीय पर्यवेक्षक दल की मौजूदगी में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय को चुना गया। इसी के बाद ही छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहे अटकलों पर भी विराम लग गया है। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों का स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया । पर्यवेक्षक दल में अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल केंद्रीय जहाजरानी मंत्री तथा दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महासचिव भाजपा शामिल रहे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सभी ने विष्णुदेव साय का फूल मालाओं से स्वागत किया। विष्णुदेव साय सरगुजा संभाग के पहले जबकि प्रदेश के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे।
जीवन परिचय
* नाम- विष्णु देव साय
पिता - स्व. श्री रामप्रसाद साय
माता - श्रीमती जसमनी देवी
जन्म - 21 फरवरी 1964
जन्म स्थान -ग्राम बगिया, जिला जशपुर (छ.ग.)
वैवाहिक स्थिति - विवाहित
विवाह दिनांक - 27 मई 1991
धर्मपत्नि - श्रीमती कौशल्या साय
पुत्र - 1
पुत्री - 2
शिक्षा- हायर सेकण्डरी (लोयोला उ.मा.वि. कुनकुरी, जिला जशपुर छ.ग.)
व्यवसाय - कृषि
स्थायी पता - ग्राम बगिया, पोस्ट बन्दरचुओं तह. कांसाबेल, जिला जशपुर (छ.ग.)
राजनीतिक जीवन :-
*1989 पंच, ग्राम पंचायत बगिया
*1990 सरपंच, ग्राम पंचायत बगिया (निर्विरोध)
*1990-1998 सदस्य मध्यप्रदेश विधानसभा, तपकरा से
*1999 13वी. लोकसभा सदस्य लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ (छ.ग.)
*2004 14वी. लोकसभा सदस्य
*लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ (छ.ग.)
*2006 प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य
*2009 15वी. लोकसभा सदस्य लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ (छ.ग.)
*2011 प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य
*2014 16वी. लोकसभा सदस्य
*27 मई 2014 से 2019
*2020 से 2022
*2 दिसम्बर 2022
*8 जुलाई 2023
*पारिवारिक पृष्ठभूमि :-
स्वयं कृषक परिवार से हूँ। जनसंघ के समय बड़े पिताजी
स्व. श्री नरहरि प्रसाद साय जी सन् 1962-1967 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा एवं सन् 1972-1977 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र बगीचा तथा 1977-1979 तक सांसद, लोकसभा जनता दल व केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री भारत सरकार रहे। बड़े पिताजी स्व. श्री केदारनाथ साय जनसंघ के समय सन् 1967-1972 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र तपकरा का प्रतिनिधित्व किये। दादाजी सरदार स्व. बुधनाथ साय जी सन् 1947-1952 तक विधायक,मनोनित हुए थे।




