8 जनवरी को अंबिकापुर में संभागीय भाजपा कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ... हाकी स्टेडियम में होगा आयोजन ...

8 जनवरी को अंबिकापुर में संभागीय भाजपा कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ... हाकी स्टेडियम में होगा आयोजन ...

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव 8 जनवरी को अंबिकापुर आयेंगे।  यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह संभागीय भाजपा कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कल 8 जनवरी  को स्थानीय हॉकी स्टेडियम पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अंबिकापुर में सुबह 10: 30 बजे संभाग स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन है जिसमें मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा छ.ग. प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, संभागीय संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव एवं सर्व विधायक - श्रीमती रेणुका सिंह, श्रीमती गोमती साय, भैय्या लाल राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज जी, रामकुमार टोप्पो, श्रीमती रायमुनी भगत, श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा, श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, तथा भूलन सिंह मरावी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा ने विशेष तैयारियां की हैं। कार्यक्रम स्थल तथा शहर के चौक चौराहों को भाजपा के झंडे व फ्लेक्स बैनर से सजाया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अतिथियों का जोरदार व एतिहासिक स्वागत करने की अपील की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)