अंबिकापुर की सीमा पर सकालो स्थित वन विभाग की नर्सरी में चोरों का गिरोह संचालित कर रहा था महुआ शराब की अवैध फैक्ट्री .... घरों के सामने से रोज गायब होते सामानों की पड़ताल में जुटे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नजारा देख चौंके ..... ....

khabrigullak.com
By -
0

 अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम सकालो में चोरों को ढूंढने निकले  ग्रामीणों ने वन विभाग की नर्सरी में महुआ शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ी। सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने मौके से चोरी की मोटर साइकिल, ड्रम, टंकी सहित चोरी का अन्य सामान बरामद करते हुए गिरोह के करीब चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एएपी सरगुजा पुपलेश कुमार ने बताया कि घटना स्थल से पुलिस ने अवैध शराब भी बरामद किया है, यह गिरोह अवैध शराब का भी निर्माण करता था। गांव में हो रही चोरियों के पीछे इस गिरोह का ही हाथ है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)