अंबिकापुर के बजरंग मैदान नवापारा में होगा श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण .... सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी होगा ...

अंबिकापुर के बजरंग मैदान नवापारा में होगा श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण .... सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी होगा ...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास  सरगुजा के जिला संयोजक व विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष विनीत गुप्ता ने बताया कि  पांच सौ साल   बाद पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी को वह शुभ घड़ी आ रही है जब अयोध्या में  सभी के आराध्य श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस अवसर पर  अंबिकापुर नगर के नवापारा  महागिरजा घर के सामने स्थित बजरंग  मैदान पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण  किया जाएगा। इसके साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा  पाठ व छोटे बच्चो को ‌धार्मिक स्वरूप में सजा कर लाने का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने बताया कि सुबह 11 से दोपहर  2 बजे तक यह आयोजन होगा। उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों से बढ़ चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)