प्रेम विवाह के बाद पति संग दिल्ली गई मैनपाट की युवती एक साल से फंसी.... कुछ दिनों बाद वापस लौटे पति को पुलिस ने भेज दिया था जेल ... युवती की नही ली गई कोई खोजखबर ... बेटी की वापसी के लिए परिजन लगा रहे गुहार .....

प्रेम विवाह के बाद पति संग दिल्ली गई मैनपाट की युवती एक साल से फंसी.... कुछ दिनों बाद वापस लौटे पति को पुलिस ने भेज दिया था जेल ... युवती की नही ली गई कोई खोजखबर ... बेटी की वापसी के लिए परिजन लगा रहे गुहार .....

khabrigullak.com
By -
0

 मैनपाट।(महेश यादव)। विकासखंड के ग्राम पंचायत समनिया  निवासी एक 22 वर्षीया महिला पिछले एक साल से दिल्ली में फंसी हुई है। प्रेम विवाह के बाद पति संग दिल्ली गई थी, पति कुछ समय बाद किसी काम को लेकर घर आया और पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था, इधर उसकी पत्नी की न तो घर वापसी हुई और न ही पुलिस ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। परिजनों के मुताबिक समनिया निवासी गीता  ने विलियम मिंज नामक युवक के साथ प्रेम विवाह की थी।  उसका मायका पक्ष इस विवाह के खिलाफ था, और थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया था, कुछ समय बाद पति कुछ कार्य से घर लौटा तो पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जबकि दिल्ली में फंसी गीता की न कोई सुध नहीं ली गई। बेटी की वापसी नही होने पर पिता  के द्वारा 28 सितंबर 2023 को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मगर अभी तक पुलिस गीता को दिल्ली से वापस नहीं ला पाई है। बेटी की घर वापसी के लिए परिजन हर रोज थाना में गुहार लगा रहे हैं। वह किस हाल में है कोई नही जानता। किसी अनहोनी की आशंका से भी परिजन चिंतित हैं। इस संबंध में मैनपाट के थाना प्रभारी ने बताया कि घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, सायबर सेल के माध्यम से युवती का लोकेशन मिला है, उसे लाने पुलिस की टीम गठित हो गई है और यह टीम शीघ्र दिल्ली के लिए रवाना होगी तथा युवती को मैनपाट लाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)