ब्रेकिंग : अंबिकापुर के एमजी रोड में कार में लगी आग... दमकल टीम के पहुंचने से पहले हुई खाक ...

ब्रेकिंग : अंबिकापुर के एमजी रोड में कार में लगी आग... दमकल टीम के पहुंचने से पहले हुई खाक ...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। शहर के एमजी रोड में शनिवार की रात 10.14 बजे  मिस्टर मैकेनिकल वर्कशॉप  पाईप फैक्ट्री के सामने एक कार आग लग जाने से खाक हो गई। डायल 112 की सूचना पर  जिला अग्निशमन अधिकारी व नगर सेना के जिला सेनानी एसके कठुतिया के निर्देश पर दमकल  वाहन क्रमांक CG15-ए-9788 और  वाहन क्रमांक CG02-एयू- 0203 के साथ दमकल टीम तत्काल रवाना हुई और आग पर काबू पाया गया। कार में आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। खबर पर गांधीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घटना से कोई जनहानि नही होने से लोगों ने राहत की भी सांस ली। दमकल टीम  प्रभारी  अंजनी तिवारी, फायर चालक  चन्द्र प्रताप सिंह, अग्निशमन सहायक व फायर चालक  रविन्द्र लाल यादव, फायरमैन  गौरव पाठक, राकेश रावत, बिकास पाण्डेय, सुशील खलखो , सैनिक नन्दकिशोर सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)