मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल सूरजपुर के बच्चों ने नेहरू पुष्प वाटिका में किया शैक्षणिक भ्रमण....

मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल सूरजपुर के बच्चों ने नेहरू पुष्प वाटिका में किया शैक्षणिक भ्रमण....

khabrigullak.com
By -
0

सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े) एसएमपी चैरिटेबल  मैनेजमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित मॉडल कॉन्वेंट स्कूल सूरजपुर के द्वारा छात्र-छात्राओं को सूरजपुर के नेहरू पुष्प वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया । भ्रमण के दौरान विद्यालय प्रबंधक  श्वेता सिंहा व सचिव लक्ष्य आनंद प्रकाश  ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार शैक्षणिक भ्रमण कराते रहना चाहिए । एवं पर्यावरण व प्राकृतिक के विषय में जानकारी दी जानी चाहिए। जिससे उनका ज्ञानवर्धक विकास हो सके।   प्राचार्या  किरण अरोरा  ने बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के महत्व व पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है उनकी उपयोगिता के बारे में बताया। इस अवसर पर पुष्प वाटिका में विभिन्न प्रकार के झूले ,पुष्प  के मनमोहक दृश्य का आनंद बच्चों ने खूब उठाया ।  पर्यावरण से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण , छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन  संजय सिंह अरोरा ने किया ।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)