बिग ब्रेकिंग : महापौर की कार ने डॉक्टर को मारी ठोकर .... नशे में चूर था चालक ... नागरिकों ने पकड़ चालक को पीटा.... वाहन में था अकेला ...पुलिस ने भीड़ से निकाल लिया कब्जे में....
By -
जनवरी 18, 2024
0
अम्बिकापुर। महापौर के नशे में चूर चालक ने स्कूटी सवार को ठोकर मार दिया, जिससे आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि वाहन में महापौर नही थे। चालक अकेले ही उनकी कार लेकर गांधीनगर के फोकटपारा मोहल्ले में जा रहा था, नशे के चलते वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और एक स्कूटी सवार को ठोकर मार दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने नाराजगी जताते हुए चालक की पिटाई कर दी। खबर पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से निकाल कब्जे में लिया। इस हादसे में डॉ डीके सिन्हा घायल हो गए। महापौर ने घटना के लिए खेद जताते हुए चालक की लापरवाही के प्रति नाराजगी जताई है।




