ADD

पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निवास सहित उनके करीबियों के ठिकाने पर आयकर विभाग की पड़ताल लगातार दूसरे दिवस भी जारी... मीडिया को जानकारी देने से बच रहे हैं अधिकारी ....

0


 अंबिकापुर। प्रदेश के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित उनके करीबियों के ठिकाने पर आयकर विभाग की जांच पड़ताल लगातार आज गुरुवार को दूसरे दिवस भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक उनके पीए राजेश वर्मा के राजपुर बलरामपुर जिला स्थित बंगले से आईटी की टीम के द्वारा बुधवार की देर शाम तक करीब 17 लाख रुपए नगद और जेवर बरामद किया गया था, हालांकि जांच दल ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और मीडिया को कोई भी जानकारी देने से बच रहे हैं। दूसरे दिन आज गुरुवार को भी पूर्व मंत्री के अंबिकापुर स्थित निवास के अलावा उनके करीबी माने जाने वाले पुलिस उप निरीक्षक रूपेश नारंग के अंबिकापुर के पुलिस लाइन  स्थित सरकारी आवास, पीए राजेश वर्मा के राजपुर स्थित बंगले के अलावा अन्य संपत्तियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जांच पड़ताल, दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)