अंतरिम बजट है निराशाजनक ... मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में जन कल्याणकारी योजनाएं नही - शुभम जायसवाल

अंतरिम बजट है निराशाजनक ... मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में जन कल्याणकारी योजनाएं नही - शुभम जायसवाल

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। युवा कांग्रेस के अंबिकापुर ब्लाक अध्यक्ष शुभम जायसवाल ने वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट को निराशा जनक बताया गया, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में जनकल्याणकारी योजनाएं नहीं है खाद सब्सिडी, खाद्य सब्सिडी, मनरेगा, एमएसपी की गारंटी, स्वामीनाथन कमेटी के अनुसार एमएसपी और सामाजिक सुरक्षा के मद में कोई विशेष प्रावधान नहीं है। बजट अभिभाषण में जिस प्रकार विगत 10 वर्षो का महिमा मंडन करते हुए अगामी वित्तीय वर्ष के लिये सरकार के उत्तरदायित्व से पल्ला झाडा गया है वो चिंताजनक  है। राजकोषीय घाटा का बजट बताता है कि किस प्रकार वित्तीय कुप्रबंधन में भारतीय अर्थव्यवस्था प्रवेश कर गयी है।  बजट में न तो मनरेगा के लिये विशेष है, न किसानो के एमएसपी की मांग पर कुछ कहा गया है।   एससी और एसटी वर्ग के लिये भी कुछ नही है। हेल्थ और रोजगार के क्षेत्र में सुधार के लिये भी कोई पुख्ता  बजट अभिभाषण में मौजूद नहीं है।  पुरानी घोषणाओं को बजट में शामिल कर इसे आकार देने का प्रयास किया गया है


 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)