शर्मनाक: लिफ्ट देने के बहाने पांच दरिंदो ने किशोरी से किया गैंग रैप... जान पहचान वाले युवक के साथ तीन नाबालिक भी शामिल... अंबिकापुर से लगे जंगल में हुई वारदात ... पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार ...
फ़रवरी 01, 2024
0
अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम गंझाडांड लालमाटी के जंगल में एक किशोरी के साथ पांच दरिंदो द्वारा गैंग रेप किए जाने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर निवासी एक किशोरी 29 जनवरी को हमउम्र सहेलियों के साथ शहर से लगे एक गांव में शादी समारोह मे शामिल होने गई थी। वापस लौटने के दौरान वह अपनी सहेली के साथ जानपहचान के एक युवक से लिफ्ट ले घर वापस लौट रही थी। मगर लिप्त देने वाले युवक की आंखों में हैवानियत तैर रही थी। रास्ते में गंझाडांड के समीप उसने मोटरसाइकिल में पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाया और बाइक रोक दी। उसने पेट्रोल मंगाने के बहाने चार अन्य साथियों को बुला लिया। आधी रात पांचों दरिंदो ने जबरदस्ती की कोशिश की तो सहेली अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रही, मगर किशोरी उनके चंगुल में फंस गई। जंगल में ले जाकर पांचों बदमाशों ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। किशोरी छोड़ देने गुहार लगाती रही, मगर कामन्ध हैवानों का दिल नहीं पसीजा और बारी - बारी से अनाचार करते रहे। किशोरी जब निढाल हो गई तब पांचों बदमाश उसे छोड़ भाग खड़े हुए। रात के अंधेरे में किशोरी की प्रकार दर्द से कराहते हुए सुबह घर लौटी। दो दिन पीड़िता गुमशुम रही और तीसरे दिन आज 1 फरवरी को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 376(डी) भादवि., पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपी दीपक तिर्की पिता शोभित तिर्की 22 वर्ष निवासी लालमाटी यादवपारा अम्बिकापुर, आशीष एक्का पिता अनिल एक्का 22 वर्ष साकिन लालमाटी पटेलपारा अम्बिकापुर सहित तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 3 नग मोटरसायकल बरामद किया गया हैं। कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश सिंह, उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, महिला प्रधान आरक्षक वीणा रानी तिर्की, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, महिला आरक्षक शांति लकड़ा, आरक्षक रुपेश महंत, अमित राजवाड़े, प्रदीप सिंह, संजय कुजूर, विजय सिंह, चित्रसेन प्रधान, अमित ज्ञान खलखो शामिल रहे।
Tags



