ADD

परवेज आलम गांधी ने कहा - मोदी सरकार के आखिरी बजट में देश के गरीबों को खोखले वादों के अलावा कुछ नहीं मिला...

0


 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के आखिरी बजट में देश के गरीबों को खोखले वादों के अलावा कुछ नहीं मिला । ये सरकार सिर्फ चुने हुए उद्योगपतियों और अमीरों के लिए काम करती है, अमीरों के द्वारा संचालित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसान की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन भारत में हर साल लगभग 10 हजार किसान आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन इसका उल्लेख इस बजट में नहीं था। देश के किसानों ने  3 काले कानूनों के खिलाफ साल भर आंदोलन किया और अपनी मांगें रखी लेकिन उसकी भी चर्चा नहीं की गई। आज फसल बीमा योजना पूरी तरीके से फेल हो चुकी है। किसान प्रीमीयम तो देता है, लेकिन क्लेम करने पर उसे सहायता नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि हमारे देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। देश में 42.3% बेरोजगार ग्रेजुएट हैं। मोदी सरकार युवाओं के सपने पर बुल्डोजर चला रही है। यह सरकार लेबर फोर्स में महिलाओं का हक भी उन्हें नहीं दे रही है। महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। NCRB की रिपोर्ट से पता चलता है कि 2022 में इन अपराधों में 4% की बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर मेल कैजुअल वर्कर को देखेंगे, तो वह महिलाओं की अपेक्षा 50% ज्यादा कमाते हैं। देश में बार-बार GDP का उल्लेख तो होता है, लेकिन पर-कैपिटा इनकम की बात नहीं की जाती। 80 करोड़ लोगों को अनाज तो मिलता है, लेकिन कुपोषण को लेकर बात नहीं की जाती।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)