रोटी बैंक के चार साल का सफर हुआ पूरा ... स्वच्छता दीदियों का किया गया सम्मान ...

रोटी बैंक के चार साल का सफर हुआ पूरा ... स्वच्छता दीदियों का किया गया सम्मान ...

khabrigullak.com
By -
0


 अम्बिकापुर। महिलाओ की समाज सेवी संस्था रोटी बैंक के चार साल पूरा होने पर संस्था द्वारा स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ रेलवानी थे।अध्यक्षता वरिष्ठ अतिवक्ता संजय अम्बष्ट ने की।  अतिथियों ने स्वच्छता के लिए अम्बिकापुर को देश दुनिया मे प्रतिष्ठा दिलाने वाली स्वच्छता दीदियों को शाल,श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर अतिथियों ने रोटी बैंक और स्वच्छता दीदियों के कामो की सराहना की।अतिथियों से स्वच्छता में फिर से पुराना मुकाम हासिल करने लिए शहर के लोगो को मिल जुल काम करना होगा। स्थापना दिवस पर पूड़ी सब्जी और मिष्ठान्न का वितरण किया गया।कार्यक्रम में रोटी बैंक प्रमुख और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सोनी,सरला राय, उषा, पूजा, कंचन, सरोज, मोना, गीता प्रजापति, गीता रजक, शकीला परवीन,स्वाती श्रीवास्तव, अनामिका श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह, पूनम कुशवाहा, पिंकी, रेखा, सरला अग्रवाल, गीता अग्रवाल शिप्रा शर्मा, सीता शर्मा, रेखा,रेशमी सोनी, सपना सिन्हा,रीनू गुप्ता,सोनिका शर्मा, रेखा,मेहता सहित रोटी बैंक की सदस्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)